हालात

मध्य प्रदेश के रायसेन में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बारातियों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

रायसेन के डीएम अरविंद दुबे ने बताया कि यह घटना तब हुई जब होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से सुल्तानपुर के खमरिया गांव पहुंचे बारातियों को सड़क पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुल्तानपुर शहर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बारातियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायसेन के डीएम अरविंद दुबे ने बताया कि यह घटना तब हुई जब होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से सुल्तानपुर के खमरिया गांव पहुंचे बारातियों को सड़क पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

सुल्तानपुर थाना प्रभारी रजत सराठे ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दुबे ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में पांच की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

डीएम ने कहा कि रात करीब 10 बजे हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?