
ओडिशा के मयूरभंज में शुक्रवार को देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। खबरों के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। देर रात करीब सवा दो बजे आए इस भूकंप से जान माल के नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं है।
Published: undefined
वहीं उत्तराखंडके पिथौरागढ़ से भी भूकंप की खबर है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में रात करीब सवा तीन बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। यहां से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Published: undefined
पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके लगातार महसूस किए गए हैं। पिछले सप्ताह मंगलवार को ही हरिद्वार में भूकंप महसूस किया गया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined