
मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा लूणी-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी, जिसमें 68 यात्री सवार थे। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन दिल्ली-निजामुद्दीन की ओर जा रही थी, तभी बी-1 कोच से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। देखते ही देखते आग ने दो कोच को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके में भी हड़कंप मच गया।
Published: undefined
हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। यात्रियों को तेजी से कोच से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट के भीतर पूरा कोच खाली करा लिया गया। समय रहते डि-बोर्डिंग शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी तुरंत काट दिया गया ताकि आग आगे न फैल सके।
Published: undefined
घटना की जानकारी मिलते ही कोटा रेल मंडल से राहत और बचाव टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। कोटा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined