हालात

कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को धमकी देने वाला ट्रोल अहमदाबाद से गिरफ्तार

प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को मध्य प्रदेश के मंदसौर रेप मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर रेप की धमकी दी गई थी। इसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई के गोरेगांव थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी

कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी की 10 साल की बेटी को ट्विटर पर रेप की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गिरीश है, जोकि राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दिल्‍ली और मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ज्‍वाइंट ऑपरेशन चला रही थीं।

प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को मध्य प्रदेश के मंदसौर रेप मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर यह धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दिखाया गया था कि प्रियंका चतुर्वेदी ने मंदसौर रेप के आरोपी का समर्थन किया है।

बेटी को धमकी मिलने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई के गोरेगांव थाने में इस संबंध में 2 जुलाई को मामला दर्ज करवाया था। मामला सामने आने के बाद देश भर के लोगों और सभी दलों के नेताओं का उन्हें साथ मिला था। सभी ने ट्रोल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Jul 2018, 2:33 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?