हालात

नगरपालिका चुनाव में उतरे केंद्रीय मंत्रियों से TRS ने पूछा, 20 लोग दिखा दें जिन्हें 20 लाख करोड़ के पैकेज का मिला हो लाभ

ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के चुनाव में प्रचार करने आए केंद्रीय मंत्रियों से टीआरएस नेता के टी रामाराव ने सीधा सवाल पूछा है कि ऐसे 20 लोग दिखा दें जिन्हें केंद्र सरकार के कथित 20 लाख करोड़ के पैकैज का कोई फायदा मिला हो।

फोटो : आईएएएस
फोटो : आईएएएस 

केंद्र की नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर जाने का आरोप लगाते हुए, तेलंताना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने चुनौती देते हुए कहा कि ऐसे 20 लोगों को दिखाएं, जिन्हें केंद्र के 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से फायदा हुआ हो। राव ने जीएचएमसी चुनाव की पूर्व संध्या पर कहा, "मैं बीते 15 दिनों से व्यापारी व अन्य से मुलाकात कर रहा हूं, लेकिन एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जिसे 20 लाख करोड़ के पैकेज से फायदा मिला हो। हो सकता है कि सभी 20 लाख करोड़ का फायदा गुजरात को मिला हो।"

राज्य के उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि आठ लगातार तिमाहियों में धीमी आर्थिक गति और उसके बाद लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था काफी नीचे और अब मंदी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने पूछा, "हमारी जीडीपी ग्रोथ बांग्लादेश और श्रीलंका से कम है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।"

केटीआर ने कहा, "कहां है 12 करोड़ नौकरियां। यहां तक मौजूदा नौकरियां जा रही हैं और नई नौकरियों की बात करना ही बईमानी है। मोदी सरकार फिट इंडिया, सिट इंडिया, स्टैंड इंडिया जैसी कई परियोजनाओं को लॉन्च करती है। अब इसका स्लोगन बेचो इंडिया है। जबकि हमारा स्लोगन सोचो इंडिया है। "

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश