हालात

ट्रम्प ने चीन पर लगाया जासूसी और तकनीक चोरी का आरोप, चीनी नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक

दुनिया की दो बड़ी शक्तियां कोरोना वायरस को लेकर आमने-सामने आ गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने चीन पर जासूसी और चोरी का आरोप लगाते हुए उसके नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

फोटो : @WhiteHouse
फोटो : @WhiteHouse 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने चीन पर लंबे समय तक जासूसी करने और औद्योगिक जानकारियां चोरी करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने कहा कि “आज मैं अपनी घोषणा के जरिए अमेरिका की अहम रिसर्च को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने की बात कहूंगा। हम विदेशी जोखिमों के तौर पर पहचान रखने वाले चीन के कुछ नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाएंगे।

ट्रम्प ने कहा, ''चीन की सरकार ने हॉन्गकॉन्ग के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लिए हैं। यह हॉन्गकॉन्ग और चीन के लोगों के साथ-साथ दुनियाभर के लिए त्रासदी के समान है। चीन एक देश, दो सिस्टम के वादे से मुकर गया। अब वहां एक देश, एक सिस्टम है। इसलिए अमेरिका हॉन्गकॉन्ग को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव करेगा और उसे विशेष दर्जा देगा। हम वहां चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए हॉन्गकॉन्ग के लिए ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव करेंगे।''

ट्रम्प ने कोरोना को चीन का वुहान वायरस करार देते हुए कहा, 'चीन ने वुहान वायरस को छिपाकर कोरोना को पूरी दुनिया में फैलने दिया। इससे एक वैश्विक महामारी पैदा हुई, जिसने 1 लाख से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों की जान ले ली। पूरी दुनिया में लाखों लोगों की इस वायरस से मौत हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गरीबों का मजाक उड़ाती मोदी सरकार, विश्व बैंक जैसी पूंजीवादी प्रचारक संस्थाएं भी भ्रम फैलाने में शामिल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2029 में बीजेपी सरकार की होगी हार, गिरफ्तारी के बावजूद तिरंगा लेकर यात्रा जारी रखूंगा: अभिजीत दीपके

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप