हालात

अमेरिका में ट्रंप बने इतिहास, बाइडेन-हैरिस युग शुरू, शपथ के बाद बोले- संविधान-लोकतंत्र की रक्षा करूंगा

अमेरिका में आज जो बाइडेन ने देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उनसे पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसी के साथ आज अमेरिका में ट्रंप युग का अंत हो गया और जो बाइडेन और कमला हैरिस के दौर की शुरुआत हो गई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिका में आज बाइडेन युग की शुरुआत हो गई। बुधवार को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में कड़ी सुरक्षा के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनसे पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने देश की उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वह अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। इसी के साथ अमेरिका में ट्रंप युग का अंत हो गया और बाइडेन-हैरिस युग की शुरुआत हुई।

Published: 21 Jan 2021, 12:37 AM IST

अमेरिका की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन कैपिटल हिल में रखा गया था। शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा मौजूद रहे। इनके अलावा ट्रंप की सरकार में उपराष्ट्रपति रहे माइक पेंस भी नई सरकार के शपथ में शामिल हुए। शपथ समारोह से पहले लेडी गागा ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया। सुरक्षा के मद्देनजर समारोह में बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था।

Published: 21 Jan 2021, 12:37 AM IST

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने अपने संबोधन में एक बार फिर देश के संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि "मैं संविधान की रक्षा करूंगा। मैं अपने लोकतंत्र की रक्षा करूंगा। मैं अमेरिका की रक्षा करूंगा। मैं आपकी सेवा में सत्ता की नहीं, संभावनाओं की और व्यक्तिगत हितों की नहीं, बल्कि जनता की भलाई के बारे में सोच कर पूरी मेहनत से काम करूंगा।”

Published: 21 Jan 2021, 12:37 AM IST

बाइडेन ने अपने भाषण में कहा, “मुझे पता है कि हमें विभाजित करने वाली ताकतें गहरी हैं और वास्तविक हैं। लेकिन मुझे यह भी पता है कि वे नई नहीं हैं। हमारा इतिहास हम सभी समान हैं के अमेरिकी आदर्शों और लंबे समय तक हमें तोड़ने वाले नस्लवाद, राष्ट्रवाद, भय, प्रदर्शन जैसी बदसूरत वास्तविकता के बीच एक निरंतर संघर्ष का रहा है। अमेरिका कई बार परीक्षाओं से गुजरा है और हम और मजबूत होकर निकले हैं। हम केवल अपनी शक्ति के उदाहरण से नहीं बल्कि अपने उदाहरण की ताकत से आगे बढ़ेंगे।”

Published: 21 Jan 2021, 12:37 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Jan 2021, 12:37 AM IST