
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पहली बार माना है कि उनका कार्यकाल खत्म हो गया है और अगली सरकार कोरोना को लेकर क्या कदम उठाएगी कहा नहीं जा सकता। हालांकि उन्होंने यह बात सिर्फ संकेतों में कही। 5 नवंबर के बाद यह पहला मौका था जब डोनल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सिर्फ कोरोना वैक्सीन के बारे में बात की कि वह कब लोगों को उपलब्ध होगी। प्रेस कांफ्रेंस के आखिर में जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आखिर वे कब मानेंगे कि वे चुनाव हार चुके हैं, तो वे मुड़कर पीठ दिखा गए और चुपचाप व्हाईट हाऊस के अंदर चले गए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए