
लगता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप किसी भी तरह अपनी हार टालना चाहते हैं। इसके लिए वे हर तरीका अपना रहे हैं। इसी कड़ी में उनके समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस रैली में ट्रंप भी बहुत ही रहस्यमयी तरीके से शामिल हुए। हालांकि वे कार में बैठे रहे, लेकिन उनकी कारों का काफिला धीमा हो गया और उन्होंने अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा भी किया और फोटो लेने की कोशिश की।
Published: undefined
लेकिन इस समर्थन रैली की खास बात यह थी कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “मैं यह देखकर खुश हूं कि देश भर में स्वत: स्फूर्त रैलियां हो रही है। ऐसी ही एक बड़ी रैली शनिवार को वाशिंगटन में होगी। मैं भी हो सकता इस रैली के पास कुछ देर के लिए रुकूं।”
Published: undefined
ट्रंप का यह संदेश पढ़ने के बाद भारी संख्या में लोग शनिवार को ट्रंप के पोस्टर आदि लेकर सड़कों पर उतर आए। इस रैली में शामिल होने वाले ज्यादातर वे समूह हैं जो अमेरिकी चुनाव में प्रचार के दौरान ट्रंप का समर्थन कर रहे थे। इनमें दक्षिणपंथी समूह प्राउड ब्वायज़ और ओथ कीपर्स जैसे समूह भी शामिल हैं।
इस रैली में उमड़ी भीड़ की मीडिया में कवरेज न होने पर ट्रंप ने मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट कर फॉक्स न्यूज पर गुस्सा निकाला।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined