हालात

Twitter फिर हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन, लिखा आ रहा है- यह आपकी गलती नहीं

ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया। कई यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर यूजर्स को लॉगिन करने पर एरर दिख रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर आज फिर डाउन हो गया। ट्विटर कई यूजर्स के लिए डाउन रहा क्योंकि गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे इसके वेब वर्जन में साइन इन करने में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहुत से यूजर्स ने इसकी शिकायत की है। यूजर्स ने जानकारी दी है कि जब भी वे लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एरर मैसेज मिल रहा है।

एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन अमरीकी डालर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण करने के दो महीने महीने के भीतर यह ट्विटर का दूसरा बड़ा ऑउटेज है।

लॉगिन करने पर मिल रहा ये मैसेज


भारत में, ट्विटर उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट का उपयोग करने का प्रयास करते समय कुछ इस तरह का मैसेज मिल रहा है। ''कुछ गलत हो गया, लेकिन चिंता न करें - यह आपकी गलती नहीं है। आइए फिर से प्रयास करें रिफ्रेश करने या लॉग आउट करने के विकल्पों के साथ।'' ट्विटर का होमपेज यूआरएल https://twitter.com/logout/error पर रीडायरेक्ट हो रहा है।

बुधवार शाम से हो रही है परेशानी

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में हजारों यूजर्स को लॉग इन समस्या का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, हजार हजार से ज्यादा उपयोगकर्ताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शाम को करीब 7:40 बजे इस समस्या को बताया था। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, बाढ़ के समय आना चाहिए था, अब बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री

  • ,
  • दिल्ली में दिवाली की रात कई एक्यूआई निगरानी केंद्र हुए ठप, वायु गुणवत्ता के आंकड़ों पर उठे सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सोना 600 रुपये चढ़ा, चांदी स्थिर