
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग जिलों के दो पुलिस थानों में अलग-अलग आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इन मामलों को लेकर 14 से 16 जून तक लगातार तीन दिन उनके विभिन्न एजेंसियां पूछताछ करेंगी।
Published: undefined
पहली शिकायत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के अंतर्गत आने वाले सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में कारोबारी संजय कुमार सिंघल ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न चुनावी सभाओं में अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए कई बयान चुनाव बाद हिंसा भड़काने वाले थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Published: undefined
दूसरी शिकायत दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर थाने में भाजपा नेता अविजीत दास उर्फ बॉबी ने दर्ज कराई है। अविजीत दास वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में आए चक्रवात अम्फान के बाद राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार हुआ था, जिसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है।
Published: undefined
इस बीच अभिषेक बनर्जी को 14 से 16 जून तक लगातार तीन दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होना होगा। 14 जून को उन्हें राज्य पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय भवानी भवन में विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित गड़बड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में उनसे पहले भी लंबी पूछताछ हो चुकी है।
Published: undefined
15 जून को उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय में कथित करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा। ईडी ने उन्हें 3 जून को समन जारी किया था। वहीं 16 जून को अभिषेक बनर्जी एक बार फिर सीआईडी मुख्यालय में पेश होंगे, जहां विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में सीआईडी ने गुरुवार शाम उन्हें नोटिस जारी किया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined