हालात

ईडी की टीम पर हमला मामले में दो लोग गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली में पांच जनवरी को शेख के घर पर छापे के दौरान ईडी अधिकारियों पर कथित तौर पर हमला किया गया और उनका सामान छीन लिया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी टीम पर हमले के मामले में राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संदेशखाली में एक हफ्ते पहले ईडी टीम पर हमला हुआ था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

दोनों को जिले की नजात थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज्य पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुकमल सरदार और मेहबूब मोल्ला के रूप में हुई है। इनकी पहचान ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के वीडियो फुटेज से की गई थी।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें क्षेत्र के मछली पालन फार्मों में से एक के भीतर एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, हमले के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां अभी भी फरार है। ईडी के अधिकारियों ने शाहजहां के आवास पर पांच जनवरी को छापेमारी और तलाशी अभियान का प्रयास किया था।

ईडी पहले ही शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। बीएसएफ की सीमा चौकियों को भी सतर्क कर दिया गया है कि फरार नेता पड़ोसी देश बांग्लादेश भाग सकता है।

इसी बीच, राज्य भाजपा ने पहली दो गिरफ्तारियों को महज दिखावा बताया है क्योंकि हमले का मुख्य मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पुलिस उनके बारे में अच्छी तरह से जानती है और फरार नेता को सुरक्षा भी प्रदान कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

  • ,
  • 'मुंबई में प्रदर्शन के लिए जा रहे आदिवासी छात्रों को हिरासत में लिया गया', कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप