हालात

झारखंड के चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशंस एवी होमकर ने कहा कि चतरा पुलिस अफ़ीम की अवैध खेती के ख़िलाफ़ अभियान चला रही थी। एक गांव में अभियान के दौरान पुलिस और टीपीसी नक्सली संगठन के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए।

झारखंड के चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल
झारखंड के चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद, तीन घायल फोटोः IANS

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर के बाद भीषण मुठभेड़ हो गई, जिसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन अन्य जवानों को गोली लगी है। कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। शहीद जवानों में शुकन राम और सिकंदर सिंह शामिल हैं।

शुकन झारखंड के पलामू और सिकंदर बिहार के रहने वाले थे। गोली लगने से घायल हुए जवान आकाश कुमार को इलाज के लिए पहले चतरा सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए बाद में उसे रांची रेफर कर दिया गया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। दो अन्य जवान कृष्णा और संजय भी घायल हुए हैं, जिनका चतरा में इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशंस एवी होमकर ने कहा कि चतरा पुलिस अफ़ीम की अवैध खेती के ख़िलाफ़ अभियान चला रही थी। एक गांव में अभियान चल रहा था जहां पुलिस जवानों और टीपीसी नक्सली संगठन के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और एक घायल का इलाज चल रहा है। वह होश में है और हमसे बात कर रहा है। उसने हमें पूरी घटना के बारे में बताया है। दो और जवान घायल हैं और उनका इलाज चतरा के एक अस्पताल में चल रहा है।

वहीं चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन ने मुठभेड़ को लेकर बताया कि चतरा सदर थाना और जोरी थाना बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों का दस्ता सर्च ऑपरेशन पर निकला था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं। कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल अभी भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। चतरा के उपायुक्त अबू इमरान और एसपी जवानों के शहीद होने की खबर पाकर चतरा सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए