हालात

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, पांच सुरक्षाकर्मी घायल

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के निकट गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये और एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था और इसी दौरान उनके एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के निकट गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए हैं तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला