हालात

UGC ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली और यूपी में मिले

यूजीसी ने साफ कहा है कि ऐसे विश्वविद्यालयों की तरफ से प्रदान की गई डिग्रियां की न तो मान्यता होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार में मान्य होंगी। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा कि इन फर्जी विश्वविद्यालयों को कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।

UGC ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया
UGC ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया फोटोः सोशल मीडिया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- यूजीसी ने बुधवार को देश के 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। हैरानी की बात ये है कि इन 20 विश्वविद्यालयों में से सबसे ज्यादा 8 राजधानी दिल्ली में चल रहे थे। उसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहां चार ऐसे विश्वविद्यालय चल रहे थे। यूजीसी ने कहा है कि फर्जी घोषित किए गए विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं है।

इन विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार नहीं

यूजीसी की ओर से बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर कहा गया कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री प्रदान कर रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों की तरफ से प्रदान की गई डिग्रियां की न तो मान्यता होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार हासिल करने में मान्य होंगी। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने कहा कि इन फर्जी विश्वविद्यालयों को कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।

ये हैं दिल्ली के 8 फर्जी विश्वविद्यालय

फर्जी घोषित 20 विश्वविद्यालयों में सबसे ज्यादा 8 राजधानी दिल्ली में चल रहे हैं। इनमें अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, व्यावसायिक विश्वविद्यालय, एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिस्डिकल यूनिवर्सिटी, भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के 4 फर्जी विश्वविद्यालय

वहीं दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा चार फर्जी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में पाए गए हैं। यूपी में फर्जी घोषित चार विश्वविद्यालयों में गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी) और भारतीय शिक्षा परिषद के नाम शामिल हैं। यूजीसी की लिस्ट के अनुसार, दिल्ली और यूपी के बाद बाकी फर्जी विश्वविद्यालय कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल में पाए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार