
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) की तैयारी कर रहे एक 22 साल के युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने से पहले छात्र ने एक बेहद भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी इसकी वजह साझा की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
Published: undefined
यह दुखद मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र पिछले काफी समय से नीट की परीक्षा क्रैक करने का प्रयास कर रहा था। बार-बार मिल रही असफलता के कारण वह गहरे डिप्रेशन (तनाव) से गुजर रहा था।
रोजाना की तरह गुरुवार की रात को भी वह अपने कमरे में पढ़ाई करने गया था। लेकिन अगली सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो चिंतित परिजनों ने अंदर जाकर देखा। अंदर का मंजर भयानक था; छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक का एक मोबाइल वीडियो मिला, जो उसने अपनी मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था।
वीडियो में छात्र बेहद भावुक नजर आ रहा है। उसने बताया कि कई कोशिशों के बावजूद नीट परीक्षा पास न कर पाने की वजह से वह भारी मानसिक दबाव में था। हालांकि, उसने इस बात को साफ किया कि उसके इस फैसले के लिए परिवार या कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined