हालात

अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय की अस्पताल में मौत, मरने से पहले कहा- मैं भी सच्चा देशभक्त हूं...

बेंगलुरु में अंडरवर्ल्ड डॉन रहे मुथप्पा राय की शुक्रवार को कैंसर से मौत हो गई। अंतिम सांस लेते वक्त मुथप्पा राय  ने कहा वह एक सच्चे देशभक्त है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बेंगलुरू के अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से पहचाने जाने वाले माफिया डॉन मुथप्पा राय की निजी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंसर की वजह से मौत हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मणिपाल अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, “राय का निधन हमारे अस्पताल में दोपहर 2.30 बजे के आसपास हुआ था, उनका यहां इलाज चल रहा था।” खबरों के मुताबिक, उसने मरने से पहले कहा कि वो एक सच्चा देशभक्त है। मुथप्पा ने 30 साल तक डॉन के रूप में बेंगलुरू पर राज किया था। अपने पीछे वह दो बेटों को छोड़ गए हैं।

दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर शहर में तुलु भाषी बन्त परिवार में जन्मे राय ने बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में प्रवेश कर लिया था। कर्नाटक पुलिस ने राय के खिलाफ हत्या और साजिश समेत आठ मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 2002 में राय को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था। उसे यहां लाए जाने पर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई), अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ), खुफिया ब्यूरो (आईबी) और कर्नाटक पुलिस समेत कई जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की थी। बाद में सबूतों की कमी के कारण उसे बरी कर दिया गया था।

अपने जीवन को सुधारने के प्रयास में राय ने एक परमार्थ संगठन 'जय कर्नाटक' की स्थापना की थी। उसने साल 2011 में तुलु फिल्म कांचिल्डा बाले और 2012 में कन्नड़ फिल्म कटारी वीरा सुरसुंदरंगी में अभिनय भी किया था। बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा राय के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से फिल्म अटक गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में भूख से जंग, बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर बिस्किट की छीनाझपटी, वीडियो वायरल

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3967 नए केस, 100 की मौत, कुल संक्रमित 82 हजार के करीब, अब तक 2649 मौतें

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की