हालात

मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह बोले- देश में लगाएंगे गाय की फैक्ट्री, अब सिर्फ बछिया होंगी पैदा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2020 तक देश में 2 करोड़ बछिया होंगी, जिससे 2 साल के अंदर विदर्भ के युवा किसान गाय रखेंगे। हम गायों की फैक्ट्री लगा देंगे, इससे जो गाय दूध देने लायक नहीं रहेगी वह भी तकनीक से दूध देगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई विवादस्पद बयान दिए हैं। मदर डेयरी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अब तकनीक के जरिए देश में सिर्फ बछिया (गायें) पैदा होंगी। उन्होंने इसे मॉब लिन्चिंग को भी जोड़ दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि आनेवाले समय में तकनीक के इस्तेमाल से देश में मादा गायों का ही जन्म होगा। इसके बाद न ही आवारा पशु सड़कों पर होंगे और ना मॉब लिंचिंग होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “2020 तक देश में 2 करोड़ बछिया होंगी, जिससे 2 साल के अंदर विदर्भ के युवा किसान गाय रखेंगे। हम गायों की फैक्ट्री लगा देंगे, इससे जो गाय दूध देने लायक नहीं रहेगी वह भी तकनीक से दूध देगी।”

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “विदर्भ में बहुत छोटी-छोटी गाएं होती हैं। जो एक लीटर, दो लीटर दूध देती हैं। मैं तीन साल के अंदर दिखा दूंगा कि कोई भी विदर्भ का नौजवान सौ छोटी वाली गाय रख लें, जो धूध नहीं देने वाली हैं। हम ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करेंगे की जो गाएं दूध नहीं दे रही हैं, वो भी दूध देना शुरू कर देगीं।”

इससे पहले भी गिरिराज सिंह कई विवादस्पद बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में जनसंख्या को धर्म से जोड़ते हुए कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक वजह है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत सन सैंतालीस की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Sep 2019, 12:34 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त