हालात

कोरोना के कारण स्थिति भयावह, नितिन गडकरी बोले- 15 दिन या एक महीने में क्या होगा यह...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डर जताते हुए कहा कि कोरोना वायरस और कितना खतरनाक होगा और कब तक चलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। घर के घर कोविड ग्रस्त हैं और आने वाले 15 दिन या 1 महीने में क्या होगा यह कहना मुश्किल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है। लोगों को अस्पतालो में इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में न तो बेड है और न ही ऑक्सीजन। अभाव में लोग तड़तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब तो मोदी सरकार के बड़े बड़े मंत्री भी डर जताने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डर जताते हुए कहा कि कोरोना वायरस और कितना खतरनाक होगा और कब तक चलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। घर के घर कोविड ग्रस्त हैं और आने वाले 15 दिन या 1 महीने में क्या होगा यह कहना मुश्किल है।

जनसत्ता की खबर के मुताबिक नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों को सर्वश्रेष्ठ के लिए सोचना चाहिए, लेकिन सबसे खराब के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की आवश्यकता पर जोरे देते हुए कहा, ‘स्थिति अत्यंत गंभीर है और कोई नहीं जानता कि यह कब तक रहेगी।’ नागपुर से सांसद गडकरी ने भिलाई से अस्पतालों के लिए 40 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एम्स नागपुर में 300 बिस्तर और जोड़े जा रहे हैं तथा अस्पताल के लिए विशाखापत्तनम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Apr 2021, 1:41 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार