केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी आज कर्नाटक में एक भीषण कार एक्सिडेंट का शिकार हो गए, जिसमें उनकी पत्नी एक निजी सहायक की जान चली मौत हो गई है। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री नाइक को उत्तरी कर्नाटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published: undefined
हादसे के बाद पीएम मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर केंद्रीय मंत्री के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा सीएम प्रमोद सावंत से बात कर हादसे में घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को सर्वश्रेष्ठ उपचार प्रदान कराने की व्यावस्था करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो केंद्रीय मंत्री नाइक को विमान से दिल्ली भेजा जाए।
Published: undefined
यह हादसा आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में हुआ, जब नाइक गोकरना से येल्लापुर जा रहे थे। गोवा बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सवाईकर ने बताया कि कर्नाटक में उनका एक्सिडेंट हो गया, जिसमें उनकी हालत गंभीर है। नाइक उत्तर कन्नड़ जिले में अपनी पत्नी के साथ विजया और अन्य लोगों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined