हालात

‘पाक-चीन’ वाले बयान पर घिरे मोदी के मंत्री, किसान नेता बोले- ये अन्नदाता का अपमान, राउत ने कहा- करो सर्जिकल स्ट्राइक

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान पर अखिल भारतीय किसान सभा हन्नान मोल्लाह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “यह भारतीय किसानों का अपमान है। किसान अपने हितों के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले 15 दिन से डटे हुए हैं। किसानों की मांगों का हल निकालने में मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। अब मोदी सरकार के मंत्री किसानों के आंदलोन को बंदनाम करने में जुटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ है, यह दावा कर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे चौतरफा घिर गए हैं।

Published: undefined

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान पर अखिल भारतीय किसान सभा हन्नान मोल्लाह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, “यह भारतीय किसानों का अपमान है। किसान अपने हितों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, और किसी भी अन्य ताकत के बारे में परेशान नहीं हैं।”

Published: undefined

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, “अगर केंद्रीय के एक मंत्री यह जानकारी देते है कि यह जो किसान आंदोलन चल रहा इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए और राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

Published: undefined

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने दावा किया है कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। दानवे ने कहा, “जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और 6 महीने में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा? वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा. यह दूसरे देशों की साजिश है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या