हालात

पश्चिमी यूपी में भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन, राहुल गांधी को कैराना ने दी पीएम बनने की दुआएं

पश्चिम यूपी में पहले दिन लोनी से शुरुआत के समय उनके प्रति जनता की दीवानगी देखने योग्य थी और सड़कों पर कई किमी तक लंबी कतारें इसकी कहानी कह रही थी। यात्रा के दूसरे दिन बागपत के जाट बहुल इलाकों में तो लोगों ने उन्हें सर आंखों पर ही बैठा लिया।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश से निकलकर हरियाणा में दाखिल हो गई और आज रात हरियाणा के सनोली में क़याम करेगी। राजधानी दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 दिन और 130 किमी की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई नए आयाम गढ़ गई। इस दौरान राहुल गांधी को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला और उनकी एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कैराना में कई किलोमीटर तक पैर रखने की जगह नही बची। गाजियाबाद के लोनी से लेकर शामली के कैराना तक सभी समुदाय और वर्ग के लोगों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। इस दौरान उनकी आलोचना का एक भी स्वर नही मिला जबकि उनकी राजनीतिक पार्टी के विरोधियों ने भी राहुल गांधी की आलोचना नही की।

Published: undefined

पश्चिमी यूपी में राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा समाज के हर वर्ग की भावनाओं को छूकर गुजरी। जाट, मुस्लिम और दलित बहुल इस इलाके ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी। जनता ने एक आवाज़ में कहा कि मौसम बदल रहा है। इस दौरान कई सामाजिक शख्सियत उनके साथ दिखाई दीं। विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उन्होंने सुना और अपनी जानकारी से वो आम जनमानस के दिल मे उतरने में कामयाब रहे। आम जनता की आवाज़ में इस यात्रा ने राहुल गांधी को एक बड़ा मक़ाम हासिल करवा दिया और वो राजनीति से ऊपर उठकर एक महान व्यक्ति के रूप में चर्चा का केंद्र बने।

यूपी में तीन दिन की इस यात्रा में राहुल गांधी ने कई आयाम स्थापित किए। पहले दिन लोनी से शुरुआत के समय उनके प्रति जनता की दीवानगी देखने योग्य थी और सड़कों पर कई किमी तक लंबी कतारें इसकी कहानी कह रही थी। यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने सबसे अधिक दूरी तय की और बागपत के सरूरपुर, बडौत जैसे जाट बहुल बहुल इलाकों में उन्हें सर आंखों पर बैठाया गया।

Published: undefined

यहां राहुल गांधी ने मुहब्बत की बात करते हुए नफ़रत की राजनीति पर गहरी चोट की तो कई स्थानीय मुद्दों पर युवाओं,किसानों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओ के अलग-अलग समूहों से चर्चा करके  खुद को एक गंभीर राजनेता के तौर पर प्रस्तुत किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उन्हें राष्ट्रीय लोकदल, भीम आर्मी और भारतीय किसान यूनियन, महान दल जैसे राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला। अलग-अलग समूह और क्षेत्र में राहुल गांधी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। यह सभी प्रतिक्रियाएं सकारात्मक थीं। 

बागपत में अग्निवीर भर्ती के प्रति रोष प्रकट करने वाले 23 साल के मोहित चौधरी ने 4 जनवरी को उनसे सबसे पहले मुलाक़ात की थी। उन्होंने बताया देश के किसी बड़े नेता ने पहली बार हमारी समस्या को सुना। राहुल गांधी काफी विनम्र है। राहुल ने कहा कि कि उनकी सरकार आने पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाएगा और पहले के तरीके से भर्ती की जाएगी। बडौत की जनसभा में  राहुल गांधी ने कई जनहित के मुद्दों पर बात की जिनका जनमानस पर असर दिखाई दिया।

Published: undefined

यहां की सभा मे मौजूद रहे बडौत के ही 56 साल के जोगेंद्र तेवतिया ने कहा कि उन्होंने पहली बार राहुल गांधी को अपनी आंखों के रूबरू होकर सुना और उन्हें इस बात पर आश्चर्य था कि राहुल गांधी सिर्फ आधी बाजू की टी शर्ट में हैं,जबकि मुझे लोई (भारी चादर) में भी कंपकंपी छूट रही थी। राहुल गांधी ने टी शर्ट को लेकर जो भी कहा, मैंने वो सुना, उसमे सच्चाई है। किसान ठंड में खेत पर पानी चलाते हैं मगर उनका कर्तव्य उन्हें ठंड नही लगने देता है। राहुल गांधी बेहद गंभीर नेता है उनके  विरुद्ध नकारात्मक प्रचार हुआ अब यह साफ दिखाई देता है। 

कल रात शामली जनपद के ऐलम में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा ने क़याम किया था। इस दौरान आसपास के गांव के सैकड़ों लोग पहले ही वहां पहुंच गए। ऐलम के पास के गांव गंगेरू के इसराइल मंसूरी ने बताया कि वो 4 घंटे से यात्रा का इन्तजार कर रहे थे। राहुल गांधी बेहद बड़ा काम रहे हैं। यह यात्रा देश जोड़ने के लिए है। आजकल देश मे नफ़रत की राजनीति हो रही है। राहुल गांधी मुहब्बत की बात कर रहे हैं। यही अपने आप में काफी बड़ी बात है। उनके परिवार में 3 प्रधानमंत्री हुए हैं, मगर 3 हजार किमी चल चुके हैं। जिस सर्दी में लोग अपने घर से निकलने का साहस नही जुटा रहे हैं। शीतलहर के चलते स्कूल बंद किए जा चुके हैं। राहुल गांधी सड़कों पर घूम रहे हैं। यह देश की अस्मिता बचाने की उनकी लड़ाई है। हम उनसे बेहद प्रभावित है।

Published: undefined

ऊंचागांव में दोपहर बाद के पड़ाव के बाद कैराना पहुंची राहुल गांधी की यात्रा में बेतहाशा भीड़ ने उनका स्वागत किया। यहां ऐसा लगा कि सारा शहर ही उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। अब तक सबसे बड़ी भीड़ ने उनके नाम लेकर नारे लगाए। कैराना के मोहल्ला छड़ियाँन में कई किमी तक सड़कों के किनारे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने वाले खड़े रहे। इस जगह उनका दीदार करने पहुंचे कैराना के वाजिद अहमद ने बताया कि राहुल गांधी में अलग ही ग्रेस दिखाई दे रहा है। उनका आत्मविश्वास प्रबल है। इस यात्रा ने उनके व्यक्तित्व के सबसे उजले पक्ष को देश दुनिया के सामने रख दिया है। वो एक साफ दिल के सच्चे इंसान है। उन्हें ही देश का पीएम होना चाहिए हम उन्हें देश का अगला पीएम देखना चाहते हैं।

Published: undefined

कांधला में भी राहुल गांधी को चाहने वालों की भीड़ लग गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में अक्सर चारदीवारी के भीतर रहने वाली मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें दिल खोलकर दुआएं दीं। एक महिला शाइस्ता परवीन ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा मजलूमों के साथ खड़े रहते हैं। वो सच बोलते हैं और हमारे मुद्दों पर आवाज़ उठाते है। खासकर महंगाई से वो बहुत परेशान है और महंगाई के खिलाफ सिर्फ राहुल गांधी ही सख्त आवाज़ उठाते है। इन्हें ही देश का पीएम होना चाहिए। 

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined