हालात

यूपी: 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, अमरेन्द्र सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त

लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में नये पुलिस आयुक्तों की तैनाती करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस.बी. शिरोडकर को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि एडीजी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

एडीजी जोन, बरेली प्रेम चंद मीणा को एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम के पद पर तैनात किया गया है, वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को एडीजी, बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रतीक्षारत एडीजी विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम बनाया गया है।

एडीजी/एमडी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी. को उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का दायित्व मिला है और अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह को इसी पद पर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है।

एडीजी विशेष सुरक्षा एल.वी. एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनाती मिली है। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल को मौजूदा पद के साथ ही एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

एडीजी सीबीसीआईडी के. सत्यनारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है, जबकि एडीजी यातायात बी.डी. पाल्‍सन को एडीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनाती मिली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध