हालात

UP- बाल-बाल हादसे से बची 2 एक्सप्रेस ट्रेनें, पटरी पर बिछा रखा था जाल, लोको पायलट ने ऐसा बचाई यात्रियों की जान

पुलिस ने दावा किया कि सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशनों के बीच पटरी पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी का गुटखा बांध दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लोको पायलटों की सतर्कता के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि सोमवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशनों के बीच पटरी पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी का गुटखा बांध दिया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट ने अवरोध को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लोको पायलट ने अवरोध को हटाया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

राजधानी एक्सप्रेस के बाद काठगोदाम एक्सप्रेस (15044) को पटरी से उतारने की दूसरी कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि लोको पायलट की सजगता के कारण घटना टल गई और कोई अनहोनी नहीं हो पाई।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

उन्होंने पुष्टि की कि राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP प्रोटेस्ट के बीच सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, आज भी मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः इमारतें ढहाने से कमजोर होता है देश, जिसकी आरएसएस-बीजेपी को रत्ती भर परवाह नहीं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा