हालात

UP: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की गई जान, 6 घायल

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक पिकअप-टैंकर की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी पवन गौतम ने बताया कि शनिवार को मोहन रोड पर लतीफ नगर के पास किरण मोटर्स के सामने पिकअप और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लतीफनगर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने शनिवार को पिकअप ने एक टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला और केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों में सभी हरदोई के रहने वाले हैं। एक मृतक के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध