हालात

यूपी: शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

एसपी सिटी शाहजहांपुर सुधीर जायसवाल के मुताबिक 15 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अस्पताल में अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है। बचाव कार्य जारी है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है। शाहजहांपुर पुलिस के मुताबिक तिलहर के बिरसिंहपुर गांव के पास घटी है, जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिर गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस घटना में करीब 20 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल हुए हैं। एसपी सिटी शाहजहांपुर सुधीर जायसवाल के मुताबिक 15 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अस्पताल में अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है। बचाव कार्य जारी है।

शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मीडिया को बताया कि सनौरा गांव के लोग भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर कई लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पुल के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। जिस वजह से यह दुखद घटना घटी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए निकली थी, तभी जल लेने के बाद दोनों ट्रॉलियां एक-दूसरे के आगे पीछे चल रही थीं और दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं, जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स