हालात

BJP विधायक ने जया बच्चन को लेकर दिया अमर्यादित बयान, सुरजेवाला बोले- बीजेपी का महिला विरोधी चेहरा उजागर

हाल ही में सपा सांसद जया बच्चन ने संसद में बीजेपी सांसदों पर ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर निजी टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के सांसदों को श्राप देते हुए कहा था कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी की नेता और बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन पर विवादित बयान देने को लेकर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि यही बीजेपी नेताओं की सोच है। ये बीजेपी का महिलाओं के प्रति घिनौना और द्वेषपूर्ण चेहरा है।

Published: 25 Dec 2021, 7:18 PM IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या कर्नाटक में एक विधायक के बयान पर टीवी डिबेट करने वाले सारे न्यूज एंकर साथी अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी और कार्यवाही की मांग करेंगे, या बीजेपी के पास महिलाओं को अपमानित करने का लाइसेंस है!

Published: 25 Dec 2021, 7:18 PM IST

दरअसल विवादास्पद बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले यूपी से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सपा सांसद जया बच्चन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले तपस्वी श्राप या आशीर्वाद देते थे कलयुग में अब नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं। उन्होंने कहा कि यही कलयुग का असली स्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी पर भी टिप्पणी की। विधायक ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र जरूर 21 साल होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही 50 साल के बाद पुरुषों को शादी न करने का भी कानून बनना चाहिए। यह भी एक सामाजिक कुरीति है।

Published: 25 Dec 2021, 7:18 PM IST

दरअसल हाल ही में सपा सांसद जया बच्चन ने संसद में बीजेपी सांसदों पर ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर निजी टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के सांसदों को श्राप देते हुए कहा था कि जल्द ही उनके बुरे दिन आने वाले हैं।

Published: 25 Dec 2021, 7:18 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Dec 2021, 7:18 PM IST

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार