हालात

यूपीः आंबेडकर के अपमान पर अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, 15 जनवरी को होगी सुनवाई

परिवादी ने कहा कि जिनकी बदौलत अमित शाह आज गृहमंत्री हैं, उन्हीं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की गई। आंबेडकर को करोड़ों गरीब मजदूर अपना भगवान मानते हैं, और शाह के बयान से करोड़ों लोगों की भावानाएं आहत हुई हैं। इससे मेरी भी भावना आहत हुई है।

यूपीः आंबेडकर के अपमान पर अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, 15 जनवरी को होगी सुनवाई
यूपीः आंबेडकर के अपमान पर अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, 15 जनवरी को होगी सुनवाई फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष अदालत में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध एक परिवाद दायर हुआ है। एक अधिवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता के अनुसार सांसद-विधायक अदालत के विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने याचिका पर 15 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है।

याचिकाकर्ता धम्मौर थाना अंतर्गत बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने शाह द्वारा 17 दिसंबर 2024 को संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीम राम आंबेडकर के खिलाफ की गयी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, “जिनकी बदौलत अमित शाह आज गृहमंत्री हैं, उन्हीं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की गयी। आंबेडकर को करोड़ों गरीब मजदूर अपना भगवान मानते हैं, और शाह के बयान से करोड़ों लोगों की भावानाएं आहत हुई हैं। इससे मेरी भी भावना आहत हुई है। इसी को लेकर मैंने अमित शाह के खिलाफ परिवाद दायर किया है।”

अधिवक्ता जयप्रकाश ने बताया कि अमित शाह ने राज्यसभा में बाबा साहब आंबेडकर को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी और उन्होंने बाबा साहब का अपमान किया। अधिवक्ता ने कहा कि इसी बात को लेकर परिवादी राम खेलावन ने मेरे जरिये अदालत में परिवाद दायर किया है। अदालत ने 15 जनवरी को याचिका पर सुनवाई की तारीख तय की है।

उधर परिवादी ने अदालत को बताया कि बीते 24 दिसंबर 2024 को बहुजन समाज पार्टी के लोगों के साथ मिलकर मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए वह पुलिस अधीक्षक से मिले थे, साथ ही उन्हें रजिस्टर्ड डाक से भी कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। परिवादी ने कहा, ‘‘इसके बाद हम न्याय के लिए अदालत आए हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • भारतीय संयुक्त परिवार की वापसी, आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते जेन-ज़ी भी लौट रहे हैं घर

  • ,
  • अखिलेश यादव ने छात्र जागरुकता अभियान का ऐलान किया, पीडीए को बताया प्रेम-दया-अपनापन का सूत्र