हालात

यूपी: मुस्लिम छात्र को क्लास के अन्य बच्चों से थप्पड़ मरवाने के मामले में DM का बड़ा खुलासा! बड़ी बात आई सामने

डीएम अरविंद मल्लप्पा के मुताबिक, शिकायत दर्ज कर ली गई है। बाल कल्याण समिति बच्चे को काउंसलिंग दे रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर द्वारा एक मुस्लिम छात्र को क्लास में अन्य बच्चों से थप्पड़ मरवाने के मामले में जांच जारी है। इस संबंध में कई अहम खुलासे हुए हैं। खब्बरपुर गांव में हुई इस घटना पर मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो कल शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीएम ने कहा की इसकी जांच की गई। पूछताछ करने पर यह बात सामने आई है कि वीडियो छात्र के चचेरे भाई ने बनाया था।

डीएम अरविंद मल्लप्पा के मुताबिक, शिकायत दर्ज कर ली गई है। बाल कल्याण समिति बच्चे को काउंसलिंग दे रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चे के चचेरे भाई ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस और बेसिक शिक्षा प्रशासन, दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वह वीडियो प्रसारित न करें, ताकि बच्चे की पहचान उजागर न हो।

पूरा मामला क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मुस्लिम छात्र को क्लास के अन्य छात्र बारी-बारी से थप्पड़ मारते हुए नजर आ रे हैं। क्लास में बैठी टीचर मुस्लिम बच्चे को मरवाती नजर आ रही हैं। टीचर उन्हें उसे और जोर से मारने के लिए प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के आयरल होने के बाद देशभर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। आरोपी टीचर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस बीच पूरे मामले की जांच जारी है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन