हालात

यूपी के एक डीएम ने लिखा, कैसे भड़काए जा रहे हैं दंगे...

उत्तरप्रदेश के कासगंज में किस तरह दंगा भड़का होगा, और कौन लोग हो सकतेहैं जो ऐसी वारदात करने के लिए उकसावे की हरकते कर रहे हैं,इसका अंदाज़ा उत्तर प्रदेश के एक डीएम की फेसबुक पोस्ट से लगाया जा सकता है।

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्कूल बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश में बरेली के जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह

उत्तर प्रदेश के बरेली में जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस राघवेंद्र विक्रम सिंह ने लिखा है कि, समाज में इस तरह के बेवजह विवाद खड़े करने का रिवाज बन चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा है कि, “अजब रिवाज बन गया है, मुस्लिम मौहल्लों में ज़बरदस्ती जलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ, क्यों भाई वे पकिस्तानी हैं क्या ? यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था. फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए …”

आर विक्रम सिंह के फेसबुक पेज पर साफ लिखा है कि वे सेना में नौकरी करप चुके हैं और सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर, रांची और हैदराबाद में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर में सिविल सर्विस में योगदान दिया। आर विक्रम सिंह बहराइच के रहने वाले हैं और गोरखपुर विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र में एमए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद