हालात

यूपी चुनाव का घमासान: चुनाव आयोग ने BJP विधायक पर अभद्र भाषा के लिए 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और समाज में नफरत फैलाने के लिए बीजेपी विधायक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूपी के डुमरियागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे विवादित बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह के प्रचार पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। सिंह ने एक विवादित भाषण दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हिंदू उन्हें वोट नहीं देते उनकी रगों में मुस्लिम खून है। यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और समाज में नफरत फैलाने के लिए बीजेपी विधायक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

रिटनिर्ंग ऑफिसर के अनुसार दीपक मीणा ने कहा कि प्रतिबंध सोमवार सुबह छह बजे से लागू होगा और मंगलवार को सुबह छह बजे समाप्त होगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह को प्रचार करने नहीं दिया जाएगा।

भाजपा विधायक ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि प्रतिबंध उनके विरोधियों की साजिश है।

उन्होंने लिखा कि डूमरियागंज के लोग 3 मार्च को मतदान करके विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

राघवेंद्र सिंह हिंदू वाहिनी के प्रभारी हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित एक संगठन है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम