हालात

यूपी चुनावः अखिलेश से मिले आप नेता संजय सिंह, सपा के साथ गठबंधन को लेकर कयास तेज

इससे पहले आप ने घोषणा की थी कि वह सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब इस नई हलचल पर आप के एक नेता ने कहा कि अगर प्राथमिकता इस सरकार को सत्ता से बाहर की है, तो हम सभी को कुछ त्याग करना होगा और सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना होगा।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मुलाकात के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से मुलाकात की है।

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा के बारे में फिहलाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी सांसद ने अखिलेश यादव को 25 सीटों की सूची सौंपी है।

हालांकि, आप ने पहले घोषणा की थी कि वह सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी थी। इस नई हलचल पर आप के एक नेता ने कहा, "अगर प्राथमिकता इस सरकार को सत्ता से बाहर की है, तो हम सभी को कुछ त्याग करना होगा और सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना होगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले ही आरएलडी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और महान दल के साथ हाथ मिलाया है। इनके अलावा अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी पीएसपी से भी गठबंधन की बात चल रही है, जिस पर जल्द फैसला होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन