हालात

यूपी: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत गंभीर, ICU में शिफ्ट, बेटी बोलीं- 72 घंटे काफी अहम, दुआ कीजिए

मुनव्वर राना के बेटी के मुताबिक, डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और इन्फेक्शन को कम करने की कोशिश की जा रही है। डाक्टरों ने मुनव्वर राना के लिए अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। खबरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बात की जानकारी खुद उनकी बेटी सुमैया राना ने दी है।

सुमैया ने वीडियो बनाकर पिता की खराब सेहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मुनव्वर राना की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन अब ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने वीडियो में लोगों से पिता के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

उनकी बेटी के मुताबिक, डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और इन्फेक्शन को कम करने की कोशिश की जा रही है। डाक्टरों ने राना के लिए अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं। 

बता दें कि पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था। मुनव्वर राणा किडनी की समस्या से जुझ रहे हैं। इससे पहले उनका दिल्ली में भी इलाज हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा

  • ,
  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी

  • ,
  • जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद