हालात

यूपी: पहले चाकू मारकर किया घायल, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को ग्राम बरौला में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले अभियुक्त अनुज और नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के बाद बाइक से बांध कर घसीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मामला नोएडा के थाना सेक्टर-49 इलाके के बरौला का है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों बदमाश मेहंदी हसन को बाइक से बांधकर घसीटते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को ग्राम बरौला में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले अभियुक्त अनुज और नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने पुलिस ले गई थी, जिस दौरान दोनों ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह लगभग पाँच बजे थाना सेक्टर-49 की पुलिस की बरौला पुलिया के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश अनुज एवं नितिन घायल हुए हैं। अनुज एवं नितिन के द्वारा कल मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था एवं इनको हथियार की बरामद के लिए पुलिस टीम लेकर जा रही थी। बरामदगी के पश्चात पुलिस पार्टी हमला किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्त अनुज और नितिन घायल हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान