हालात

यूपी सरकार ने आधी रात को किए 18 IAS अधिकारियों के तबादले, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर समेत इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार आधी रात के करीब 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में नए जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार आधी रात के करीब 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और गोरखपुर में नए जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार विजय किरण आनंद को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को इसी पद पर मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है। सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर दिया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

एवी राजामौली को सहारनपुर संभागीय आयुक्त से खाद्य रसद आयुक्त के पद पर भेजा गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव, औद्योगिक विकास बनाया गया है।

अरविंद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मधुसूदन नागराज हुल्गी को सीडीओ वाराणसी से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद पर भेजा गया है। गौरांग राठी, नगर आयुक्त, वाराणसी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शिव शरणप्पा जीएन, सीडीओ देवरिया को कानपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। आशीष कुमार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण से सहारनपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी