हालात

यूपी: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में लगे हनुमान मेले में बिहारीपुर अजीमाबाद निवासी अमित अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के कुछ लोगों को ले गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के शाहजहांपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में लगे हनुमान मेले में बिहारीपुर अजीमाबाद निवासी अमित अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के कुछ लोगों को ले गया था। मेला देखकर वे लोग मंगलबार देर रात गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली तिलहर के निगोही मार्ग पर जन्यूरी गांव के पास पहुंची तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गये। मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से अमित कुमार (40) तथा मुरली (60) की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना में छह महिला समेत 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार