हालात

यूपी: खेलो इंडिया समारोह में कैलाश खेर ने खोया अपना आपा, कहा- यह कैसा खेलो इंडिया है? क्या ऐसा होता है?

वायरल हुए वीडियो में खेर गुस्से में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें एक घंटे तक इंतजार कराया गया। उन्होंने दर्शकों से शिष्टाचार सीखने को कहा। वह कहते हैं, यह कैसा खेलो इंडिया है? क्या ऐसा होता है?

खेलो इंडिया समारोह में कैलाश खेर खो बैठे आपा, फोटो: IANS
खेलो इंडिया समारोह में कैलाश खेर खो बैठे आपा, फोटो: IANS 

लखनऊ में गुरुवार रात खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने पहुंचे मशहूर गायक कैलाश खेर समारोह के दौरान आपा खो बैठे। वायरल हुए वीडियो में खेर गुस्से में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें एक घंटे तक इंतजार कराया गया। उन्होंने दर्शकों से शिष्टाचार सीखने को कहा। वह कहते हैं, यह कैसा खेलो इंडिया है? क्या ऐसा होता है? यह इस तरह काम नहीं करता है और आगे कहते हैं कि कल्पना कीजिए कि एक स्टार को इतना नुकसान उठाना पड़ा। खिलाड़ियों को कितना नुकसान उठाना पड़ा होगा।

खबरों में कहा गया है कि कैलाश खेर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, इससे वह नाराज हो गए।

हालांकि, उद्घाटन समारोह के अंत में कैलाश खेर ने अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया. स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों ने उनके गानों पर डांस किया। उन्होंने 'बम बम बम', 'मंगल मंगल', 'गौरा' आदि अपने सुपरहिट गाने गाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा