हालात

यूपी: स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली देखिए! बलिया जिला अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों के इलाज का वीडियो वायरल

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ एस.के यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण जिला अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया hp

उत्तर प्रदेश के बलिया के जिला अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में टार्च की रोशनी में रोगियों का इलाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो गई।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो शनिवार को तेजी से प्रसारित हुए जिसमें जिला अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक टार्च की रोशनी में एक रोगी का उपचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दूसरे वीडियो में आपात चिकित्सा कक्ष में रोगी बिजली न होने के कारण परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि बलिया में ‘‘इतने मंत्री होने के बावजूद’’ जिला अस्पताल की यह हालत है।

इस मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ एस.के यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण जिला अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ जिस जेनरेटर के जरिए आपात चिकित्सा भवन को आपूर्ति होती है, उसमें भी तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे तकरीबन 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

सीएमएस ने बताया कि इस समस्या के सामने आने के बाद आपात चिकित्सा कक्ष में पर्याप्त संख्या में इनवर्टर लगाए गए हैं और व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा