हालात

सवालों के घेरे में UP पुलिस! सीतापुर थाने के अंदर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

अन्नपूर्णा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, "एसएचओ राम अवध चौहान ने एक महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को बुलाया, जिन्होंने हमें एक कमरे में बंद कर दिया और चमड़े के पट्टे से बेरहमी से पीटा।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रामपुर मथुरा पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला की कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सोशल पर वायरल होने के बाद एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने सहायक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी द्वारा मामले के जांच के आदेश दिए।

एफआईआर के मुताबिक अन्नपूर्णा देवी की शिकायत पर एसएचओ राम अवध चौहान, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव और महिला कांस्टेबल रचना चौधरी पर मामला दर्ज किया गया है।

18 जून को निरंकार शर्मा और ओमकार पारिवारिक विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराने रामपुर मथुरा पुलिस स्टेशन गए थे। जब वे शाम तक नहीं लौटे, तो अन्नपूर्णा के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस से उन्हें हिरासत में रखने का कारण पूछा।

अन्नपूर्णा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, "एसएचओ राम अवध चौहान ने एक महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को बुलाया, जिन्होंने हमें एक कमरे में बंद कर दिया और चमड़े के पट्टे से बेरहमी से पीटा।" बाद में, पुलिस ने महिलाओं पर भी शांति भंग करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और एसपी से की। एसपी चंद्रभान ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद को जांच करने को कहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार