हालात

यूपी पुलिस ने नये ट्रैफिक कानून का बनाया मजाक! बिना ‘हेलमेट’ रोडवेज बस चलाने पर ड्राइवर का काटा चालान

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा चालान काटा है। पुलिस वालों ने एक सरकारी बस के ड्राइवर को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के आरोप में चालान थमा दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश में इस नये ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद से कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की गलतियों की खबरें रोज कहीं न कहीं से सामने आ रही हैं। इससे नये नियमों और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस रोज अपने नाम नये रिकॉर्ड कर रही है। ताजा मामला प्रदेश के महाराजगंज जिले का है, जहां बीते 26 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस ने एक सरकारी बस के ड्राइवर का चालान हेलमेट के अभाव में काटा है। इस चालान की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

अपने एक से एक कारनामों के लिए मशहूर यूपी पुलिस द्वारा काटे गए इस चालान के अनुसार बस चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था, इसलिए 500 रुपये का जुर्माना किया गया है। यूपी रोडवेज की जिस बस का चालान काटा गया है, वह निचलौल डिपो की बताई जा रही है और उसका नंबर UP 53 DT 5460 है।

दिलचस्प बात तो ये है कि पुलिस यहीं नहीं रुकी, उसने इस चालान का नोटिस यूपी एसआरटीसी के महाप्रबंधक और गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी भेज दिया। यूपी पुलिस द्वारा काटे गए इस चौंकाने वाले चालान को देखकर महराजगंज सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार भी चक्कर में पड़ गए। उन्होंने इस चालान को गलत ठहराया है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए जिले के एएसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर से पूछताछ में पता चला है कि बस ड्राइवर का चालान सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए किया जाना था, लेकिन गलती से हेलमेट नहीं पहनने का काट दिया गया। उन्होंने कहा कि गलती को सुधारा जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन ही नहीं हो सकी सुनवाई

  • ,
  • जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- केवल आंदोलन होने पर पुलिस ज्यादती उचित नहीं

  • ,
  • असम में भयावह बाढ़ पर राहुल गांधी बोले- सिर्फ राहत नहीं, वैज्ञानिक रोकथाम और मजबूत सिस्टम की भी जरूरत

  • ,
  • 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...', छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर के बीच CJP ने मोदी सरकार को दी चेतावनी, याद दिलाया अपना वादा

  • ,
  • '7 हत्याओं का आरोपी बिहार का CM सड़क छाप अपराधी है', तेजस्वी बोले- छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो...