हालात

यूपी: मेरठ में CCSU के हॉस्टल में नॉनवेज खाने पर बवाल, दो छात्र गुट भिड़े, बजरंग दल से जुड़े छात्रों ने की नारेबाजी

बवाल की सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर और वार्डन समेत यूनिवर्सिटी स्टाफ मौके पर पहुंचा। छात्रों को शांत करने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को काबू करने के लिए हल्का पुलिस बल का प्रयोग भी किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू-मेरठ) कैंपस के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास में शनिवार देर रात नॉनवेज खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान मारपीट हुई और छात्रावास में तोड़फोड़ शुरू हो गई। छात्रावास में बजरंग दल से जुड़े छात्रों ने नारेबाजी की ।

झगड़े की सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर और वार्डन समेत यूनिवर्सिटी स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रों को शांत करने का प्रयास किया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को काबू करने के लिए हल्का पुलिस बल का प्रयोग भी किया।

शनिवार रात करीब 10:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास की मेंस में छात्र डिनर कर रहे थे। तभी दो छात्र सभी के बीच बैठकर नॉनवेज खाना शुरू कर दिया। नॉनवेज खाता देख दूसरे छात्रों ने विरोध जताया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और बाद में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और नौबत मारपीट और छात्रावास में तोड़फोड़ तक पहुंच गई। इसमें एक छात्र घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पास के एमपी छात्रावास के बजरंग दल से जुड़े छात्र मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल सिविल लाइन सीओ के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में पाया। उन्होंने ने कहा कि हालात अब सामान्य है। छात्रों को शांत करा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जो निर्णय लेगा, पुलिस प्रशासन उसके साथ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़