हालात

यूपी: सहारनपुर में नेशनल हाईवे पर लिखा ‘ये मुसलमानों के लिए रोड नहीं’, मचा बवाल, तो पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक वाक्य लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार पर लिखा था, ''यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा के तहत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक वाक्य लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार पर लिखा था, ''यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऊंचे लोहे के पुल के पास सड़क के किनारे एक दीवार पर हिंदी में लिखा था, ‘‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।’’ साथ ही इसका अंग्रेजी में अनुवाद भी लिखा था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने इस संबंध में बिहारीगढ़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2) (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले और समूह या समुदायों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है।

जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवतियां कथित तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एलिवेटेड हिस्से की रेलिंग वाली दीवार पर पेंट से कुछ लिख रही हैं। वीडियो में उत्तराखंड में पंजीकृत नंबर प्लेट वाली एक कार भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र में 2 करोड़ नाम कटे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई पर लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

  • ,
  • 'शुद्धीकरण' करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में इतना डर क्यों? पवन खेड़ा का BJP और उत्तराखंड सरकार से सवाल

  • ,
  • नेपाल में विनाशकारी जलप्रलय की वजह क्या, भूकंप, हिमस्खलन या टूटा ग्लेशियर? रिपोर्ट में नया खुलासा

  • ,
  • फिर शर्मसार हुई दिल्ली! स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी, आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार