हालात

योगीराज में हत्याओं के मामले में नंबर वन है यूपी, अपहरण भी हैं जारी, NCRB के आंकड़ों से सामने आई सच्चाई

हत्याओं के मामलों में देश में नंबर एक पर है उत्तर प्रदेश, एनसीआरबी के आंकड़ों से सुरक्षित यूपी की सच्चाई सामने आ गई है। बुधवार को जारी आंकड़ों में यह भी साफ हुआ है कि उत्त प्रदेश में अपहरण का कारोबार अब भी जारी है।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार भले ही सुरक्षित प्रदेश के दावे करे, लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने सच्चाई पर से पर्दा हटा दिया है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक हत्याओं के मामले में यूपी टॉप पर है।

देश में औसतन हर रोज 80 लोगों की हत्या होती है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश का है। बुधवार को जारी हुए एनसीआरबी के आंकड़ों से सामने आया है कि उत्तर प्रदेश में बीते साल यानी 2020 में 2019 के मुकाबले ज्यादा हत्याएं हुई हैं।

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 2020 में सर्वाधिक 3,779 हत्याएं दर्ज हुईं। दूसरे नंबर पर बीजेपी-जेडीयू शासित बिहार है। वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अपहरण के मामलों में हालांकि 2019 के मुकाबले कमी आई है लेकिन फिर भी 2020 में अपहरण के 84,805 मामले दर्ज हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा