यूपी: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक 10 लोगों को कुचला, 6 लोगों की मौत
मुहम्मदाबाद पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार की सुबह 7 बजे अहिरौली चट्टी के पास सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस गया। इस दुर्घटना की चपेट में कई लोग आ गए, जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भीषण हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के चट्टी पर बेकाबू ट्रक के एक झोपड़ी में घुसने से कई लोगों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
Published: undefined
मुहम्मदाबाद पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार की सुबह 7 बजे अहिरौली चट्टी के पास सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस गया। इस दुर्घटना की चपेट में कई लोग आ गए, जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।
Published: undefined
वहीं दो की मौत गाजीपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। वहीं कुछ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों का उपचार किया जा रहा है। ट्रक के बेकाबू होने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए