दिवाली पर उत्तर प्रदेश के बस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के समीप लखनऊ- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस भीषण सड़क दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे घुस गई। इससे कार में सवार विनोद (39 वर्ष), नीलम (35 वर्ष), खुशबू (15 वर्ष), एहसास (19 वर्ष) और सुरपति देवी (65 वर्ष) की मौत हो गई।
सभी मृतक संतकबीर नगर के रहने वाले थे। यह लोग दीपावली के अवसर पर अपने घर वापस जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि शव क्षतविक्षत हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शवों को निकालकर इनकी शिनाख्त की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए