हालात

यूपी: शामली के निजी क्लिनिक में एसी चालू छोड़ने से ठंड से दो नवजात की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवजात शिशुओं के परिजनों ने क्लिनिक की मालिक डॉ. नीतू पर शनिवार को रात भर एयर कंडीशनर (एसी) चालू रखने का आरोप लगाया ताकि वह आराम से सो सके। रविवार को बच्चे मृत पाए गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: IANS

उत्तर प्रदेश के शामली में बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक निजी क्लिनिक की लापरवाही की वजह से दो नवजातों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि शामली में कमरा ज्‍यादा ठंडा होने से फोटोथेरेपी में रखे गये दो नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद एक निजी क्लिनिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं और एक डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवजात शिशुओं के परिजनों ने क्लिनिक की मालिक डॉ. नीतू पर शनिवार को रात भर एयर कंडीशनर (एसी) चालू रखने का आरोप लगाया ताकि वह आराम से सो सके। रविवार को बच्चे मृत पाए गए।

एसएचओ (कैराना) नेत्रपाल सिंह ने कहा कि बच्चों के परिवारों की शिकायत पर डॉ. नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के अनुसार, बच्चों का जन्म शनिवार को कैराना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बाद में उसी दिन उन्हें निजी क्लिनिक में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्हें इलाज के लिए फोटोथेरेपी यूनिट में रखा गया था। शनिवार रात को सोने के लिए नीतू ने एयर कंडीशनर चालू किया और अगली सुबह जब उनके परिवार वाले उन्हें देखने गए तो दोनों बच्चे यूनिट में मृत पाए गए। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद