हालात

यूपी: ला मार्टिनियर कॉलेज की दो छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव, कैंपस बंद, मचा हड़कंप

लखनऊ के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिलिंद वर्धन ने कहा, "हम आज और मंगलवार को स्कूल बंद होने पर परिसर को सेनेटाइज करेंगे। प्रिंसिपल हमें उन लोगों की सूची भी देंगे, जो बच्चों के संपर्क में आए होंगे।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में दो छात्रा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दो दिन के लिए कैंपस बंद कर दिया गया है। दोनों छात्रा में से एक कक्षा 2 और 6 में पढ़ती हैं और दोनों बहने हैं।

छात्रा के माता-पिता ने रविवार को स्कूल की प्रिंसिपल आश्रिता दास को अपने बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सूचित किया था। दास ने कहा, "हमने दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया है। कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा दो दिनों तक नहीं होगी। हम लखनऊ नगर निगम से परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज करने का अनुरोध कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्कूल परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज करने के बाद आयोजित की जाएगी।

हालांकि, राज्य का स्वास्थ्य विभाग दो संक्रमित छात्रों का संपर्क ट्रेस कर रहा है और उन सभी व्यक्तियों का टेस्ट कर रहा है जो उनके संपर्क में आए थे।

लखनऊ के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिलिंद वर्धन ने कहा, "हम सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद होने पर परिसर को सेनेटाइज करेंगे। प्रिंसिपल हमें उन लोगों की सूची भी देंगे, जो बच्चों के संपर्क में आए होंगे।"

उन्होंने कहा, "छात्रों के माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन चार लोगों में से किसी ने कोई भी यात्रा नहीं की है। छात्रा में सर्दी के हल्के लक्षण होने के बाद परिवार ने टेस्ट कराया तो चारों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: नया सीएएस सिस्टम बना चुनौती, BSE और NSE पर क्लोजिंग प्राइस में भारी अंतर, निवेशक परेशान