हालात

एनडीए में घमासान: पीएम मोदी के मंत्री ने नीतीश कुमार से पूछा, ‘मुझे नीच कहने वाले नीतीश बताएं अपना डीएनए’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में आने के बाद से कुशवाहा उन पर सीधे हमले से बचते रहे हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर में उनके तेवर बदले हुए नजर आए। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पूछा है कि उनकी डीएनए रिपोर्ट आई या नहीं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  एनडीए में घमासान: पीएम मोदी के मंत्री ने नीतीश कुमार से पूछा, ‘मुझे नीच कहने वाले नीतीश बताएं अपना डीएनए’

बिहार में एनडीए के सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी सामने आई है। उपेंद्र कुशवाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे नीच कहने वाले सीएम नीतीश कुमार अपना डीएनए बताएं।

मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में कुशवाहा ने आगे हमला बोलते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने किसी और संदर्भ में डीएनए की बात कही थी। लेकिन मेरे बड़े भाई नीतीश कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं के बाल और नाखून दिल्ली भेज दिए, पता नहीं अपना बाल या नाखून भेजा था या नहीं। लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। बिहार की जनता जानना चाहती है कि रिपोर्ट में क्या है?”

बता दें कि शनिवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार से कुशवाहा द्वारा उनके बारे में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो नीतीश कुमार ने कहा था कि कहां सवाल जवाब का स्तर इतना नीचे ले जा रहे हैं। सीटों के बंटवारे पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये सम्माजनक होना चाहिए और जब हमारी ताकत बढ़ी हैं तो सीटों की संख्या में इजाफा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि 'मीडिया के एक साथी ने मुख्यमंत्री से आरएलएसपी के साथ सीट शेयरिंग के सवाल किए थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा था कि बातचीत के स्तर को इतना नीचे मत गिराइये। इस वाकयुद्ध के बाद लगता हैं कि कुशवाहा और नीतीश कुमार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

दरअसल नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कभी नीतीश कुमार के खास सहयोगी और साथी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीतिक मतभेदों के चलते 2005 के चुनाव के बाद उनका साथ छोड़ा था। उसके बाद से दोनों के बीच इतनी तल्खी आई कि हमेशा एक-दूसरे को निशाने पर लेने का दोनों ने कभी कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन 2014 में बीजेपी के साथ गठबंधन कर दिल्ली में मंत्री बने कुशवाहा को पिछले साल नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में आने पर अपने तेवर कुछ नरम करने पड़े थे। लेकिन हाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की सीटों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर दोनों दलों की एक-दूसरे के लिए तल्खी खुलकर सामने आ गई।

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी और जेडीयू के बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से कुशवाहा नाराज हैं। बता दें कि दिल्ली में हुई नीतीश और शाह की बैठक में एनडीए में शामिल कुशवाहा और एलजेपी के रामविलास पासवान को नहीं बुलाया गया था। दोनों ही दलों के नेताओं का अब भी यही कहना है कि बिहार की सीटों को लेकर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में कुशवाहा के इस ताजा बयान से बिहार की सियासत में सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Nov 2018, 9:13 AM IST

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके