हालात

अमेरिका,  ब्रिटेन और फ्रांस का सीरिया पर सैन्य हमला

अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा सीरिया पर हवाई हमला करने की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले की जानकारी दी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर सीरिया पर सैन्य हमले के आदेश दे दिए हैं। ये हमले सीरिया के डौमा में बीते सप्ताह बशद अल असद सरकार द्वारा कथित रासायनिक हमले की प्रतिक्रिया के रूप में किए जा रहे हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, यह एक साल में दूसरा मौका है जब अमेरिका ने सीरिया की असद सरकार के खिलाफ बलप्रयोग किया है।

ट्रंप ने शुक्रवार शाम को देश को संबोधित करते हुए इस हमले का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "हमारी इस कार्रवाई का उद्देश्य रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल, प्रसार और उत्पादन पर अंकुश लगाना है।" ट्रंप ने कहा कि जब तक हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता हम हर तरह की प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने सीरिया की असद सरार के समर्थक देशों रूस और ईरान से अपनी नीतियों में बदलाव करने को भी कहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Apr 2018, 8:45 AM IST

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?