हालात

यूपी: फतेहपुर में शौचालय निर्माण के लिए महिला को थमाया गया 6 साल पुराना चेक, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

यूपी के फतेहपुर जिले में एक गर्भवती महिला को शौचालय निर्माण के लिए 6 साल पुराना फर्जी चेक थमाने का मामला सामने आया है। डीएम अंजनेय कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मामले में मंगलवार को जांच के आदेश दिए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  यूपी के फतेहपुर में शौचालय निर्माण के लिए महिला को थमाया गया 6 साल पुराना चेक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विजयपुर विकास खंड के बालापुरवा गांव की एक गर्भवती महिला को शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने 6 साल पुराना फर्जी चेक थमा दिया गया। इस मामले पर जिलाधिकारी ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी अंजनेय कुमार ने बुधवार को बताया कि शौचालय निर्माण के लिए बालापुरवा गांव की गर्भवती महिला किरण देवी को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा 12 हजार रुपये का साल 2012 का फर्जी चेक देने की सूचना मिली है। इस मामले में मंगलवार को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published: undefined

लाभार्थी किरण देवी ने बताया, “ग्राम प्रधान और सचिव ने पहले कहा था कि खुद के पैसे से शौचालय बनवा लो बाद में सरकारी पैसा दिया जाएगा। जब बनवा लिया तो फर्जी चेक पकड़ा दिया जिसका बैंक भुगतान नहीं कर रहा है।”

वहीं, ग्राम प्रधान इकरार उल्ला का कहना है कि पंचायत सचिव ने जल्दबाजी में पूर्व प्रधान के समय का पुराना चेक लाभार्थी को दिया था अब नया चेक दिया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...